Date : 09 Feb 2026
Session : 2025-2026

Description :

कल दिनांक 9 फ़रवरी को न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ में कक्षा 12वीं के बच्चों का विदाई समारोह बड़े ही गरिमामय एवं भावुक वातावरण में आयोजित किया गया। यह पल केवल एक कार्यक्रम नहीं थे, बल्कि यादों, भावनाओं और भविष्य की शुभकामनाओं से भरे हुए क्षण थे। इन्हीं मार्मिक पलों में से एक दृश्य जहाँ विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री भुवन भाकुनी जी अपने बच्चों को एक पिता की तरह स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद प्रदान करते हुए दिखाई दिए। यह दृश्य इस बात का सजीव प्रमाण था कि हमारा विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, सुरक्षा और आत्मीय संबंधों की भी पाठशाला है। 🥹 आज के इस विदाई समारोह में भावुक क्षणों के साथ बच्चों के उज्ज्वल, सुरक्षित और सफल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया गया। 🌺 💐 प्रिय बच्चों, आपका भविष्य उज्ज्वल हो, यही हमारी सच्ची शुभकामना है। 🥹 #विदाई_समारोह #भावुक_पल #NewBeershebaPublicSchool 🥹